
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह 5.38 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का आया।
पहले झटके का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में था और यह धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का दूसरा झटका सुबह 5.43 बजे आया। इसका केंद्र भी डोडा क्षेत्र में धरती के आठ किलोमीटर अंदर था।
भूकंपीय दृष्टि से, कश्मीर अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में है जहां अतीत में भूकंप ने तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में 8 अक्टूबर 2005 को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
Tagsभूकंपभूकंप झटकाजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़earthquakeearthquake joltJammu-KashmirJammu-Kashmir News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





