
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा: नेपाल के रास्ते भारत आकर ग्रेटर नोएडा में रह रहे दो चीन के नागरिकों डेंग चोंकोन (पुत्र-डेंग नियैन) और मेंग शुगोओ (पुत्र-मेंग शेंग) को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्जी आधार और पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं।
एसटीएफ ने 10 दिन पहले दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो चीन के नागरिकों का भारतीय पासपोर्ट बनवाते थे। मेंग शुगोओ उन्हीं आरोपियों का साथी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मेंग शुगोओ ओप्पो फैक्ट्री में नौकरी करता था। अक्टूबर 2022 में पुलिस ने उसे बिना वीजा के पकड़ा था। उसे चीन भेज दिया गया था। चीन पहुंचने के बाद वह टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया। वहां से बस में सवार होकर महाराजगंज बॉर्डर के रास्ते फिर से ग्रेटर नोएडा आ गया और यहां अवैध रूप से रहने लगा।
जांच में पता चला है कि उसने आदि शर्मा के नाम से अपना आधार कार्ड बनवा लिया था और ग्रेटर नोएडा के ओमेगा 02 थाना बीटा-2 विला नं.0-23 ग्रीन बुड फेस में रह रहा था। आशंका है कि उसने चीन के कई अन्य लोगों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। दोनों गिरफ्तार चीनी नागरिकों की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें दिल्ली के आरके पुरम स्थित डिटेन्शन सेंटर भेजा गया है।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़फर्जी आधार पैन कार्डचीन नागरिकGreater NoidaGreater Noida NewsFake Aadhaar Pan CardChina Citizen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





