भारत

बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित दो बच्चों की मौत

jantaserishta.com
6 Nov 2022 12:51 PM IST
बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित दो बच्चों की मौत
x
धार (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के धार जिले में गणपति घाट पर शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बस की टक्कर से बाइक पर सवार दंपति सहित दो बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी देवी सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से खरगोन जिले में स्थित बाकानेर गांव जा रहे थे, इसी दौरान राउ-खलघाट फोरमैन पर गणपति घाट के पास सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, वही आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story