भारत

गैस सिलेंडर फटने से 12 दिन की नवजात समेत 2 बच्चों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
12 Feb 2023 12:19 PM IST
गैस सिलेंडर फटने से 12 दिन की नवजात समेत 2 बच्चों की मौत, VIDEO
x
मचा कोहराम.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा स्थित सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी के एक घर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में महज 12 दिन की एक मासूम बच्ची समेत कुल 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं बाकी 4 घायल सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे सेक्टर 8 के डी-221 के सामने बनी एक झुग्गी में हुई, जहां आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और कोतवली फेज-1 की पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक ही परिवार के 6 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए। सभी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 वर्षीय एक लड़के और महज 12 दिन की एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।
गौतमबुद्ध नगर के सीएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गैस के सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगने की बात सामने आई है। वहीं चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story