भारत

दो बच्चों की मौत, नहाते वक्त हुआ ये...परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
9 July 2022 6:13 PM IST
दो बच्चों की मौत, नहाते वक्त हुआ ये...परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में दो बच्चे गंगा में नहाते वक्त डूब गए जिससे दोनों की जान चली गई. मामला उरवा के बिजौरा घाट का है. दरअसल रामनगर गांव के दोनों बच्चे एक स्कूल में क्लास 6 में पढ़ते थे, 12 साल का हर्षवर्धन और दूसरा 12 वर्ष का साथी आलोक सिंह, दोनों अपने साथियों के साथ बिजौरा घाट पर नहाने गए थे. लेकिन एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. वहीं दूसरा उसे बचाने की कोशिश करने लगा. उसी बीच दोनों गहरे पानी में चले गए. और दोनों की डूबने से मौत हो गई.

उनके साथ उसके दूसरे साथियों ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घर वाले पहुंचे तो कोहराम मच गया और चीख पुकार शुरू हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और शव खोजने की जद्दोजहद शरू कर दी. घंटो बाद एक बच्चे की लाश निकाली जा सकी जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है.
गांव के कुछ हमउम्र बच्चे गंगा नहाने को लेकर रामनगर गांव निकले थे तभी ये हादसा हो गया. वहीं घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story