
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
भोपाल: मध्य प्रदेश में 'जानलेवा' कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल जिले में भी 2 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों का इलाज डॉ. प्रवीन सोनी ने किया था. दोनों बच्चों को कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप दी गई थी. बता दें कि बैतूल के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में खतरनाक कफ सिरप पीने से कुल 14 बच्चों की मौत हो चुकी है.
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 14 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में मुआवजा स्वीकृत कर दिया गया है और राशि परिजनों के खातों में पहुंच चुकी है. इसके अलावा छिंदवाड़ा के 8 बच्चे नागपुर अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी स्थिति पर नज़र रखने के लिए प्रशासन स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जिसमें डॉक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट शामिल हैं.
एडीएम सिंह ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर की टीम भी बनाई गई है, जो प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश में छापेमारी और जब्ती कर रही है. साथ ही इस मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) भी गठित की गई है, जो तमिलनाडु जा रही है, ताकि दवा की सप्लाई चेन और निर्माण प्रक्रिया की जांच की जा सके. प्रशासन ने कहा कि जांच पूरी होने तक सिरप से जुड़ी हर खेप पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





