भारत

आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

Nil dhankar
25 Oct 2022 6:25 AM IST
आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर
गया: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गझण्डा गांव स्थित लेम्बो आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आहर में कमल का फूल तोड़ने के लिए गए थे। आहर के किनारे से फूल तोड़ते-तोड़ते बच्चे गहरे पानी में चले गए। यह दर्दनाक घटना हादसा सोमवार को दीपावली के दिन की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गझण्डा गांव निवासी रामशरण सिंह रवानी के 10 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और राधेलाल वर्णवाल के 11 वर्षीय पुत्र श्रुतम कुमार दीपावली के दिन सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। वे दोनों बच्चे गांव के लेम्बो आहर में उगे कमल के फूल तोड़ने चले गए। बच्चे आहर किनारे से फूल तोड़ते-तोड़ते आहर के बीच में चले गए और गहरे पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार बच्चे जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो दोनों के परिजन उसे खोजबीन करने लगे। इधर-उधर खोजबीन करने के दौरान दोपहर एक बजे दोनों बच्चे का शव लेम्बो आहर से बरामद हुआ। इसके बाद मृतक बच्चों के घर में भारी कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से लोगों के आंखों से भी आंसू छलक जा रहे थे। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मृतक दोनों बच्चों का घर एक ही जगह अगल-बगल स्थित है। बच्चों के बीच काफी गहरी दोस्ती रहने के कारण एक साथ आहर से फूल तोड़ने गए थे और दोनों के एक साथ आहर में डूब जाने से मौत गई। इधर, इस घटना के बाद पूरा गांव मातम में डूब गया है। गांव में दीपावली का पर्व नहीं मनाया गया।
Next Story