भारत
कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, विरोध में सड़क जाम
jantaserishta.com
4 March 2024 1:16 PM IST

x
देखें वीडियो.
रांची: रांची के हिनू मोहल्ले में सोमवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है।
बताया गया कि हिनू में यूको बैंक के पास एक बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार अहले से हो रही लगातार बारिश के बीच अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। वहां मौजूद दो बच्चे दब गए। मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया, लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दोनों की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट आए। बच्चे इसी मोहल्ले के रहने वाले थे। उनके घरों में कोहराम मचा है। घटना के विरोध और मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग सुबह करीब दस बजे सड़क पर उतर आए और हिनू चौक को जाम कर दिया। इस वजह से सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों और एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसमौतकंस्ट्रक्शन साइटविरोधRanchiRanchi NewsRanchi PoliceDeathConstruction SiteProtest
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





