भारत

भारतीय टीम में किए गए दो बदलाव, ईशान किशन और शाहरुख खान की एंट्री

jantaserishta.com
5 Feb 2022 8:49 PM IST
भारतीय टीम में किए गए दो बदलाव, ईशान किशन और शाहरुख खान की एंट्री
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. साउथ अफ्रीका दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की कोशिश इस मुकाबले के जरिए वापसी करने पर होगी.

पहले मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने पहले वनडे के लिए ईशान किशन और शाहरुख खान को भारतीय टीम में शामिल किया है. इसके पीछे की वजह शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स का कोरोनावायरस पॉजिटिव होना है.
23 साल के ईशान किशन भारत के लिए दो वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 30 की औसत से 60 रन बनाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 28.25 की एवरेज से 113 रन दर्ज हैं. सीमित ओवर्स क्रिकेट के दोनों प्रारूपों में ईशान ने एक-एक अर्धशतक बनाए हैं.
शाहरुख खान को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. शाहरुख ने कर्नाटक के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आखिरी बॉल पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई थी. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 79 रन बनाए और हिमाचल प्रदेश खिलाफ फाइनल में भी 42 रनों का योगदान दिया था.
पहला वनडे मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी खास रहने वाला है. भारत का यह 1000वां वनडे मुकाबला होने जा रहा है और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम होगी.
पहले वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, ईशान किशन, शाहरुख खान.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story