भारत

दो मवेशी व्यापारियों की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 Feb 2022 11:20 PM IST
दो मवेशी व्यापारियों की मौत, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

पूर्णिया जिले के एनएच 57 पर कसबा काठ पुल के पास सड़क हादसे में शनिवार को साइकिल पर सवार दो मवेशी व्यापारियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दोनों मृतक सब्दलपुर के दियारी शिकारपुर के थे।

शनिवार की शाम पांच बजे दियारी शिकारपुर के मो. नजाम एवं मो. कैसर दोनों अपने घर से एक साइकिल से शीशाबाड़ी मवेशी खरीदने जा रहे थे कि काठ पुल से पहले एक कार ने दोनों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार फरार हो गया। इधर, सूचना मिलने पर कसबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दियारी शिकारपुर गांव के मो. नजाम एवं मो. कैसर दोनों मवेशी का खरीद बिक्री का धंधा करते थे। शनिवार की संध्या दोनों मवेशी खरीदने शीशाबाड़ी गांव जा रहे थे कि कार की चपेट में आ गए। कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है। मौत की सूचना मिलने पर गांव में उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story