भारत

डीजल खत्म हो गया था...दो सगे भाइयों की मौत, नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Jan 2026 4:39 PM IST
डीजल खत्म हो गया था...दो सगे भाइयों की मौत, नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार
x
खड़ी गाड़ी में डीजल डाल रहे थे.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट इलाके में रविवार देर रात हाईवे पर खड़ी एक कार को पीछे से तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम कुंडली बांगर, थाना नॉलेज पार्क के निवासी गौरव और मनोज की बोलेरो गाड़ी में जीरो प्वाइंट के पास डीजल खत्म हो गया। दोनों सगे भाई सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में डीजल डाल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी उसे नशे में धुत डॉक्टर चला रहा था। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ कातयायन (31) निवासी थाना आदमपुर, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है और वह एक निजी अस्पताल से जुड़ा है।
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से सोमवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आरोपी को लोटस जिंक सोसायटी, सेक्टर-168 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनपीएक्स चौकी का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने और स्थिति को शांत करने में जुटे रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story