भारत

दो उम्मीदवार, एक सीट और सरेआम बवाल...बीजेपी से जुड़ी खबर

jantaserishta.com
3 Jan 2026 8:10 AM IST
दो उम्मीदवार, एक सीट और सरेआम बवाल...बीजेपी से जुड़ी खबर
x
बड़ी खबर.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में नगर चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अंदरूनी राजनीति सरेआम उस वक्त सामने आ गई, जब वार्ड 31डी की सीट को लेकर पार्टी के दो नेताओं देवानंद बिरारी और बाला शिरसाठ के बीच जोरदार झड़प हुई. इस वार्ड से दोनों नेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी की ओर से आधिकारिक AB फॉर्म बाला शिरसाठ को दिया गया था. इससे नाराज देवानंद बिरारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की.
शुक्रवार को देवानंद बिरारी जब अपना नामांकन वापस लेने के लिए चुनाव अधिकारियों के पास जा रहे थे, तभी वे और बाला शिरसाठ आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई.
आरोप है कि बाला शिरसाठ ने पहले देवानंद बिरारी को मारा, जिसके जवाब में बिरारी ने भी पलटवार किया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी.
घटना के बाद देवानंद बिरारी की पत्नी वंदना बिरारी ने इस घटना के खिलाफ आरोप लगाए और अपनी प्रतिक्रिया सार्वजनिक की. वहीं, बाला शिरसाठ और देवानंद बिरारी दोनों ने मीडिया के सामने अपने-अपने पक्ष भी रखे. इस विवाद को लेकर अंबड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नगर चुनाव के बीच इस तरह की हिंसक घटना ने न सिर्फ वार्ड 31 का माहौल गरमा दिया है, बल्कि बीजेपी की स्थानीय इकाई के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर दी है. टिकट और नामांकन को लेकर चुनावी तनाव आम बात है, लेकिन पार्टी के ही दो नेताओं के बीच हुई यह मारपीट राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मचा रही है. अब सबकी नजरें भाजपा नेतृत्व और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story