भारत

दो बसों की टक्कर, चालक समेत 8 लोग घायल

jantaserishta.com
22 Sept 2025 10:44 AM IST
दो बसों की टक्कर, चालक समेत 8 लोग घायल
x
अफरा-तफरी मच गई.
चेन्नई: चेन्नई के वेलाचेरी इलाके में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थंडीश्वरम के पास दो सिटी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सिटी बस रूट संख्या वी51 टी नगर-क्लम्पक्कम और एम51 वी (वेलाचेरी-कोलाथुर) के बीच हुई। दोनों बसें विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। हादसे में बस चालक अनबझगन (45) और सात यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
हादसे के कारण वेलाचेरी मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस और अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन ने बसों को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया गया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।
इससे पहले, तिरुचि-चेन्नई नेशनल हाईवे पर सिरुगनूर के पास 1 सितंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जानकारी के अनुसार कार ने सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान तेनकासी जिले के पुधुपट्टी की 31 वर्षीय एस. यशोधा, उनकी एक साल की बेटी अनुवंजना और कार ड्राइवर विजय बाबू (31) के रूप में हुई थी। कार में सवार दो अन्य लोग - यशोधा के पति एम सेल्वकुमार और एम जोसेफ - घायल हुए, लेकिन बच गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story