भारत

2 भाइयों की मौत, परिजनों के उड़े होश

jantaserishta.com
26 Dec 2022 10:54 AM IST
2 भाइयों की मौत, परिजनों के उड़े होश
x
मेरठ (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| गंगानगर इलाके में दो भाइयों को उनके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। इनकी पहचान मीरपाल (42) और विकास (22) के रूप में हुई। घटना का पता तब चला, जब उनकी मां कश्मीरा देवी सुबह उनके कमरे में गईं और उन्हें मृत पाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद था। लेकिन उनकी मौत किस वजह से हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा।
अधिकारी ने कहा कि मीरपाल की पत्नी लंबे समय से अलग रह रही है, जबकि विकास की पत्नी, जिसकी अप्रैल में शादी हुई थी, चार महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story