भारत

मौत के आगोश में समा गए दो भाई, नजारा देख घरवालों के उड़े होश, आखिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
21 Jun 2025 1:23 PM IST
मौत के आगोश में समा गए दो भाई, नजारा देख घरवालों के उड़े होश, आखिर क्या हुआ?
x
मचा कोहराम.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में नदी में तैरते समय दो भाई डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. शनिवार को तलाशी अभियान के बाद सागर धूमल (30) और उसके भाई अक्षय (25) के शव कामवारी नदी से निकाले गए.
बताया जाता है कि शुक्रवार शाम दोनों भाई तैरने के लिए नदी में उतरे थे और डूब गए. सूचना के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची व तलाश के बाद शवों को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि भिवंडी तालुका के गोरसई गांव से बहने वाली कामवारी नदी में तैरने के लिए गए दो सगे भाई डूब गए थे.
स्थानीय युवकों सहित मनपा अग्निशमन दल एवं मनपा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा काफी तलाश के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया. फिलहाल दोनों ही भाइयों के शव को निकाल कर एम्बुलेंस में डाल कर भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल भेज दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो भाई नहाने के लिए आए थे. इसी दौरान दोनों डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. करीब 17 घंटे की तलाश के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story