भारत

जमीनी विवाद, दो सगे भाइयों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
25 Oct 2025 8:03 AM IST
जमीनी विवाद, दो सगे भाइयों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
x
वीडियो भी सामने आया.
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दीपावली के दूसरे दिन जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा खुद अपने मोबाइल से वारदात का वीडियो बना रहा था. वीडियो में आरोपी और उसके साथी मृतकों को फरसा, तलवार और डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं.
पूरा मामला बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी के ग्राम बलबहरा का है. मृतक राहुल तिवारी, उनके भाई राकेश तिवारी और सतीश तिवारी दीपावली की शाम अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने गए थे. उसी दौरान गांव के ही अनुराग शर्मा अपने 10 से अधिक साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया. राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई. तीसरा भाई सतीश तिवारी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.
मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि यह हमला पुराने जमीन विवाद के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि 2021 में भी आरोपी अनुराग ने उनके बेटों को पिस्टल दिखाकर धमकाया था. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने NH-43 पर जाम लगाया था.
चार घंटे बाद जाम तब खुला जब केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को लाइन अटैच किया गया. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और कुछ साथियों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी फरार हैं. दीपावली जैसे त्योहार पर हुई इस दोहरी हत्या से जिले में दहशत और गुस्सा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story