भारत

घर की लड़कियों को दो लड़कों ने किया गायब, थाने तक पहुंचा मामला

Shantanu Roy
17 May 2024 6:56 PM IST
घर की लड़कियों को दो लड़कों ने किया गायब, थाने तक पहुंचा मामला
x
जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा। हरियाणा के दो लड़कों पर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पिता ने अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई है। मामला पूनरासर गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पूनरासर निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उसके खेत में हरियाणा के दो लड़के अजय और मुकेश काम करने आए थे। दोनों लड़कों ने काम किया और चले गए थे। दोनों 15 मई की रात को परिवादी के घर आए और रात को रूकने के लिए जगह देने की बात कही। परिवादी जब सुबह उठा तो पाया की दोनों लड़के व उसकी बेटी घर से गायब है। उसने तलाश का प्रयास किया परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।
Next Story