भारत

स्नैचिंग का विरोध करने पर दो लड़कों ने की युवक की हत्या, हुए गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jan 2023 3:16 PM IST
स्नैचिंग का विरोध करने पर दो लड़कों ने की युवक की हत्या, हुए गिरफ्तार
x
पुलिस ने कहा, उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मृतक का मोबाइल फोन छीनना चाहते थे और जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर एक किशोर की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो नाबालिग लड़कों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे मैदान गढ़ी थाने में पीसीआर कॉल आई कि टेलीफोन मोहल्ला में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक पुरुष का शव पड़ा है।
कॉल मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई और वहां एक 18 वर्षीय लड़के का शव मिला। पुलिस ने कहा कि शरीर पर चाकू के वार के निशान थे और उसका गला भी कटा हुआ पाया गया।
बाद में मृतक की पहचान हर्ष के रूप में उसकी दादी ने की।
पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर टीम गठित की है।
आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि, "कई लोगों के अथक प्रयासों और पूछताछ के बाद, जंगल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच ने आखिरकार उन लोगों को ढूढने में मदद की, जो मृतक युवक के साथ आखिरी बार देखे गए थे। भाटी माइंस से हमने दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया।"
पूछताछ के दौरान दोनों किशोर टूट गए और उन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कहा, उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मृतक का मोबाइल फोन छीनना चाहते थे और जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story