भारत

एक ही लड़की से दो लड़कों को हुआ प्यार, रास्ते से हटाने की रच डाली साजिश, फिर...

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:00 AM IST
एक ही लड़की से दो लड़कों को हुआ प्यार, रास्ते से हटाने की रच डाली साजिश, फिर...
x
रायपुर बस्ती के रहने वाले 30 वर्षीय राकेश आदिवासी की यूपी बाॅर्डर पर लाश मिली थी.

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा (MP Rewa) में उत्तर प्रदेश (UP) की सीमा पर प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या (Youth shot dead) कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने कहा कि युवक को उसी के जिगरी दोस्त ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

जानकारी के अनुसार, यह मामला रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र का है. यहां रायपुर बस्ती के रहने वाले 30 वर्षीय राकेश आदिवासी की यूपी बाॅर्डर पर लाश मिली थी. उसे गोलियां मारकर सड़क के किनारे फेंक दिया गया था. सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic expert) से जांच कराई. पुलिस ने पंचनामा बनाया. पड़ताल में पुलिस को हत्या के कुछ सुराग हाथ लगे.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि एक महिला से मृतक राकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था. राकेश का दोस्त अशोक मांझी भी इस लड़की से प्रेम करता था. लिहाजा आरोपी ने अपने ही दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. इसी को लेकर अशोक ने गोली मारकर राकेश की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी अशोक मांझी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है. पुलिस प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है. एएसपी रीवा शिव कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपी ने हत्या की बात पूर्व में प्रेमिका से भी की थी. हत्या करने के बाद भी प्रेमिका को फोन कर जानकारी दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story