भारत

सड़क पर दो लड़के जल गए जिंदा, दो बाइकों की टक्कर, देखें खौफनाक मंजर

jantaserishta.com
27 April 2024 1:13 PM IST
सड़क पर दो लड़के जल गए जिंदा, दो बाइकों की टक्कर, देखें खौफनाक मंजर
x
देखें वीडियो.
बेगूसराय: बेगूसराय में बीच सड़क दो लड़के जिंदा जल गए। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गौतम धाम के पास एसएच- 55 पर शनिवार की सुबह दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इससे दोनों बाइक में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी बाइक चालक दो युवकों को भागने तक मौका नहीं मिला और जिंदा जल गए।
वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक दूर गिरने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी ही गए। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी की हिम्मत नहीं पड़ी और बाइक धू-धू कर जलती रही।
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। अग्निशमन वाहन भी पहुंच कर आग बुझाने का काम किया। पुलिस जांच मे जुट गयी है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने दो युवकों के जिंदा जलने की पुष्टि की है। वहीं दो अन्य जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story