भारत

गैस से भरी मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरी, मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
7 Jun 2023 11:57 AM IST
गैस से भरी मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरी, मचा हड़कंप, VIDEO
x
बड़ा हादसा होने से बच गया.
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां लिक्विड पेट्रोलियम गैस से भरी हुई मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गई। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेल्वे के जबलपुर मंडल में जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर शाहपुरा गैस प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार की रात को एलपीजी से भरी हुई मालगाड़ी पहुंची। मालगाड़ी को जब पीछे की तरफ लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी दो बोगियां पटरी से उतर गई।
बताया गया है कि मालगाड़ी गैस फैक्ट्री के अंदर रैक खाली करने जा रही थी, उसी दौरान दो बोगियां पटरी से उतरी हैं। इसके चलते मुख्य लाइन के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आई है। यह मालगाड़ी भारत पैट्रोलियम गैस से भरी 40 बोगियों वाली थी। बोगियों के पटरी से उतरते ही तेजी से सायरन बजा और रेल विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story