भारत

नाले में दो शव मिले, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
22 March 2022 10:42 PM IST
नाले में दो शव मिले, इलाके में फैली सनसनी
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली की लोधी कॉलोनी के लोधी स्टेट में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सामने नाले में दो शव मिलने की जानकारी सामने आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मौत का कारण प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि नाले में दो शव पड़े हुए हैं. दोनों काफी फूल गए हैं. आनन फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस के मुताबिक पीसीआर को फोन पर घटना की सूचना मिली थी कि नाले में 2 बॉडी पड़ी हुई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर 3 गाड़ियां आनन-फानन में भेजी गईं. पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की पहचान खुर्शीद (31) निवासी बिहार और सज्जाद (34) पुत्र मंजूर निवासी बिहार के रूप में हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story