भारत

पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप, दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 March 2024 4:29 PM IST
पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप, दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
x

पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप, दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के करीब डेढ़ साल बाद कार्रवाई की।
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नवंबर 2022 में मांड्या शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान धनायकापुरा निवासी रवि और मांड्या निवासी शिवकुमार आराध्या के रूप में हुई है। वकील कन्नामबड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के करीब डेढ़ साल बाद कार्रवाई की।
कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान लगाए थे। अब, मांड्या एसपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के गृहमंत्री से पत्रकारों ने पूछा, अब गिरफ्तारियां क्यों की गईं? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।
उन्होंने सवाल किया, यह घटना तब हुई जब भाजपा सत्ता में थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की? इस बीच, रवि और आराध्या ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि वे कट्टर भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कसम खाई और कहा कि यदि उनका गला भी काट दिया जाए तब भी वे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे नहीं लगाएंगे। हम केवल 'भारत माता की जय' के नारे लगाएंगे। जैसे ही नारे हिंदी में लगाए गए तो भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और 'मुर्दाबाद' की जगह 'जिंदाबाद' कह दिया था। दोनों ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story