भारत

LIVE VIDEO...निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत

jantaserishta.com
15 Aug 2025 3:07 PM IST
LIVE VIDEO...निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत
x
वीडियो वायरल.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली–देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा पावी सादकपुर के सामने हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब 31 वर्षीय रोहित शर्मा बाइक से स्टंट कर रहा था और उसका साथी इस स्टंट का वीडियो बना रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर 32 वर्षीय सुबोध और उसका साथी संजय शर्मा सवार थे, से रोहित की बाइक की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही ट्रानिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि डॉक्टरों ने रोहित शर्मा और सुबोध को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story