भारत

दो बाइकों की टक्कर, तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
12 May 2024 6:40 PM IST
दो बाइकों की टक्कर, तीन लोगों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। महिलाओं सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना एका क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नगला गजू के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया गया है कि विजय कुमार पुत्र अखिलेश अपनी मां ओमवती को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर लग गई। बाइक पर सवार सोनू कटेना सहित तीन लोग सवार थे।
हादसे में विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार सवारी घायल हो गईं। थानाध्यक्ष शिवभान रजावत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचकर ओमवती और सोनू कटेना की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story