भारत

पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर ढेर: कोलकाता में घुसकर पंजाब STF का एक्शन, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
9 Jun 2021 6:40 PM IST
पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर ढेर: कोलकाता में घुसकर पंजाब STF का एक्शन, देखें लाइव वीडियो
x

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एसटीएफ ने पंजाब के दो बदमाश मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यह दोनों बदमाश शापूरजी आवासन में छुपे हुए हैं. एसटीएफ ने जब छापा मारा तो बदमाशों ने गोली चला दी जिसमें एक पुलिस अफसर घायल हुआ. इसके बाद एसटीएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों की मौत हो गई.



कोलकाता में हुए एनकाउंटर में पंजाबमें बीते दिनों दो थानेदारों के कत्ल के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और इनामी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को पुलिस ने मार गिराया है.


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शापूरजी आवासन के पांचवें फ्लोर के फ्लैट नंबर बी154 में कुछ आर्म डीलर छिपे हुए हैं. पुलिस ने यहां छापामारी की. पुलिस ने जब इन अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस और अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में दो गैंगस्टर मारे गए जबकि एक अफसर को भी गोली लगी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story