भारत

नक्सली संगठन के 2 बड़े कमांडर एके 47 और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार, प्रेस कांफ्रेंस में हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
27 Jan 2023 8:29 AM IST
नक्सली संगठन के 2 बड़े कमांडर एके 47 और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार, प्रेस कांफ्रेंस में हुआ ये खुलासा
x
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
रांची (आईएएनएस)| रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रीजनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ और राजेश गोप और एरिया कमांडर सूरज गोप उर्फ कोका शामिल हैं। इनके पास से एक ए.के.-47, दो देसी बंदूक, कई कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि तिलकेश्वर गोप अपने हथियारबंद दस्ते के साथ अनगड़ा थाना क्षेत्र के जिदु गांव के आसपास जंगल में कैंप कर रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना के आधार सिल्ली के डीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी और क्यूआरटी ने घेराबंदी कर तिलकेश्वर और उसके साथी सूरज गोप को गिरफ्तार कर लिया।
तिलकेश्वर नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का काफी करीबी था। रांची समेत कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी। वह खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के किनुटोली बकसपुर का रहने वाला है। बताया गया कि तिलकेश्वर गोप क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटा था। वह संगठन में पुराने एवं नए लड़कों को जोड़ने में जुटा हुआ था, ताकि जमीन कारोबारी, क्रशर एवं पत्थर खदान चलाने वाले व्यवसायियों से लेवी की वसूली हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story