
x
बड़ा एक्शन.
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान सब-इंस्पेक्टर रंगेश और हेड कांस्टेबल हरीश के रूप में हुई।
यह घटना 18 मार्च को हुई थी और अब सामने आई है।
दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति को बाघ के अंगों को बेचते समय रंगे हाथों पकड़ा था। इसे बाद बाद उसके परिवार से उसकी रिहाई के लिए 40 लाख रुपए की फिरौती देने की मांग की। बेंगलुरु के बगलुरु पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में परिवार ने कहा है कि दोनों ने उसका अपहरण कर लिया।
वहीं, इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रंगेश एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का करीबी है। मामले में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्ता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Tagsबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसफिरौतीअपहरणपुलिसकर्मी गिरफ्तारBengaluruBengaluru NewsBengaluru PoliceRansomKidnappingPoliceman Arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





