भारत

एयरपोर्ट से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बरामद

jantaserishta.com
3 Jun 2025 10:55 AM IST
एयरपोर्ट से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बरामद
x
मुंबई: मुंबई पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि सहार पुलिस ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। वे दोनों फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर जेद्दा के रास्ते नॉर्वे जाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों की पहचान सुब्रतो मंडल और मीता गौरपद बिस्वास के रूप में हुई है, जिन्हें इमिग्रेशन जांच के दौरान पकड़ा गया है।
सहार पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति बांग्लादेश के खुलना और गोपालगंज जिलों के रहने वाले हैं। वे कथित तौर पर छह साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और तब से कोलकाता में रह रहे थे। अपने प्रवास के दौरान दोनों ने 2024 में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपने और अपने बच्चों के लिए भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। पुलिस ने कहा कि 1 जून की रात करीब 12:30 बजे दंपति अपने बच्चों के साथ इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें जेद्दा के लिए 2:30 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी, जहां से वे नॉर्वे जाने वाले थे। हालांकि, नियमित जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारी उमेश दत्तात्रेय निंबालकर को उनके पासपोर्ट पर संदेह हुआ। वरिष्ठ इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा आगे की पूछताछ के बाद दंपति ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल की, जिन्होंने 2020 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।
उन्होंने खुलासा किया कि उनका बच्चा 2023 में कोलकाता में पैदा हुआ था और नबोनिता नामक एक एजेंट की मदद से वे 2024 में भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने नॉर्वे के लिए वीजा हासिल कर लिया था।
इमिग्रेशन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों ने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया, जिन्होंने उनकी असली पहचान की पुष्टि करने में मदद की। जब उनके बांग्लादेशी मूल की पुष्टि हो गई, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story