भारत

गैंगस्टर के दो सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

jantaserishta.com
15 March 2024 11:06 AM IST
गैंगस्टर के दो सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरप्रीत लेहंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ ​​रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ ​​बब्बू के रूप में हुई है।
यह गिरोह कई जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है, जिसमें हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और वसूली शामिल है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लुधियाना, जगराओ, मोगा, बठिंडा और संगरूर जिलों में सक्रिय रहा है।
बता दें कि आरोपी रिंकू के खिलाफ मोगा में हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज कराया जा चुका है। आरोपी बब्बू ने बीते दिनों नीलोना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद से वो फरार था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर इस गिरोह ने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story