भारत

दो करोड़ की अफीम और हेरोइन पकड़ाई, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 March 2024 12:50 PM IST
दो करोड़ की अफीम और हेरोइन पकड़ाई, 2 गिरफ्तार
x
एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी।
रांची: झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चतरा के एसपी विकास पांडे ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चतरा-हजारीबाग जिले के सीमा क्षेत्र पर बलबल में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान तस्कर ललन दांगी को 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रूपए है।
ललन दांगी की निशानदेही पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेयटोला गांव निवासी राजेंद्र दांगी के घर छापेमारी कर पांच लाख रुपए की 25 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक स्कूटी भी जब्त की है। एसपी ने कहा कि चतरा जिले में नशे के सौदागरों का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story