असम

एक रिवाल्वर के साथ दो गिरफ्तार

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 5:30 PM IST
एक रिवाल्वर के साथ दो गिरफ्तार
x

असम। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर एक रिवाल्वर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गरकुची करियारा के.रिंकू अली उर्फ गागा (27) को उसके घर से एक रिवाल्वर और तीन राउंड 9 एमएम पिस्तौल के जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक ही गांव के आलम अली को गिरफ्तार किया. रिवाल्वर के अलावा पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, नगद 16,000 रुपए बरामद किया है . गिरफ्तार आरोपित रिंकू अली को एक साल पहले पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. फिलहाल वह जमानत पर है. पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है.

Next Story