भारत

वकील गिरफ्तार, फर्जी जमानत पत्र से अभियुक्त को छुड़ाने का केस

jantaserishta.com
3 May 2022 8:47 AM IST
वकील गिरफ्तार, फर्जी जमानत पत्र से अभियुक्त को छुड़ाने का केस
x
इसके बाद पुलिस ने वकील के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

पटना: बिहार के बांका (Bihar Banka) में फर्जी जमानत पत्र से अभियुक्त को छुड़ाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यहां एक वकील और एक अन्य व्यक्ति एक आरोपी की जमानत कराने पहुंचे. जब जमानत स्लिप पुलिस (Police) को दी तो पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने जब जमानत स्लिप (Bail slip) की जांच कराई तो वह फर्जी निकली. इसके बाद पुलिस ने वकील के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व बांका थाने में एक केस दर्ज कराया गया था. इसमें आठ आरोपियों को फर्जी कागजात के आधार पर बेल दिलाने का झांसा दिया गया था, लेकिन बीती रात फर्जी कागजों के आधार पर छूट चुके शीलधर यादव को बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद उसे बंद कर दिया. सोमवार को शीलधर यादव की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर उसका रिश्तेदार पंचू यादव और वकील विकास साह बांका थाने पहुंचे. उन्होंने जमानत की स्लिप थाना प्रभारी को दिखाई.
इसके बाद जमानत वाले कागज को लेकर पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने उस कागज की जांच कराई. पुलिस की जांच में जमानत स्लिप (Fake bail slip) फर्जी निकली. इसके बाद तत्काल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अधिवक्ता इससे पहले भी ऐसी करतूतों को अंजाम दे चुका है. पहले वकील को चेतावनी मिल चुकी थी. किसी भी अभियुक्त की जमानत का ठेका ले लिया और कोर्ट से फर्जी जमानत तैयार कर बेल करवाई है.
बांका थाने के ASI आलोक कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. इस मामले में आरोपी वकील ने कहा कि जमानत की स्लिप उसकी नहीं किसी और वकील की है. वहीं थानाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि फर्जी जमानत के आधार पर अभियुक्त को छुड़ाना आपराधिक कृत्य है, इसे लेकर जांच चल रही है. बहुत जल्द दोनों को जेल भेजा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story