भारत

हत्या कर शव जलाया गया, महिला समेत 2 गिरफ्तार, जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
11 April 2023 8:33 AM IST
हत्या कर शव जलाया गया, महिला समेत 2 गिरफ्तार, जानें हैरान करने वाला मामला
x
गन्ने के खेत में पेड़ के पास अधजली अवस्था मिला है।
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर शव जलाने जलाने के आरोप एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विजय और गीता के रूप में हुई। घटना बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के बघला गांव की है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नगीना थाना प्रभारी (एसएचओ) रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया, 7 अप्रैल को नगीना थाना पुलिस को सूचना मिली थी, कि बघला गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में पेड़ के पास अधजली अवस्था मिला है। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
एसएचओ ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिक दर्ज की थी, जिसमें गांव के ही विजय और पवन नाम के दो व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
एसएचओ ने कहा कि, जांच के दौरान पाया गया कि मृतक बलराज ने आरोपी विजय को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद आरोपी विजय मृतक से रंजिश रखता था और जान मारने की धमकी भी दी थी। एसएचओ ने कहा कि आरोपी विजय और गीता ने अपराध को कबूल किया है कि गांव में बदनामी के डर से उसने योजनाबद्ध तरीके से पहले बलराज का गला दबाकर हत्या की और बाद सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नगीना थाने में हत्या की धाराओं और सबूत मिटाने की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी विजय और गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story