भारत

वाहन चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, छापेमारी में 8 गाड़ियां बरामद

jantaserishta.com
26 Sept 2025 12:52 PM IST
वाहन चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, छापेमारी में 8 गाड़ियां बरामद
x
खुलासा हुआ.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहदरा से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की 8 गाड़ियां बरामद की गईं। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार (29) और सुरेश (35) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में मोटर वाहन चोरी रोकने के लिए गठित शाहदरा जिले की विशेष टीम ने कृष्णा नगर थाने के अंतर्गत कांति नगर रेड लाइट पर छापा मारा। ऑपरेशन के दौरान एक ट्रक को रोका गया और जांच करने पर उसमें से दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की प्रतीत हुईं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सुरेश से पूछताछ शुरू कर दी। सुरेश ने एक गोदाम के बारे में जानकारी दी, जहां और भी चोरी की गाड़ियां रखी थीं।
इस जानकारी के आधार पर टीम तुरंत ए-13, हर्ष देव पार्क, बुद्ध विहार, दिल्ली स्थित उस जगह पर पहुंची, जहां मालिक रवि कुमार मौजूद था। गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस को एक चोरी की मोटरसाइकिल, छह बदले हुए इंजन और इंजन/चेसिस नंबर बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ग्राइंडर मिला।
इसके बाद पुलिस ने हर्ष देव पार्क, बुद्ध विहार, दिल्ली स्थित दूसरे गोदाम पर भी छापा मारा, जहां से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रवि कुमार ने बताया कि वह स्क्रैप का बिजनेस करता है और बुद्ध विहार फेज-3 में उसके दो गोदाम हैं।
रवि ने बताया कि उसने अपने ट्रक ड्राइवर सुरेश को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास एमसीडी पार्किंग से तीन दोपहिया वाहन ट्रक में लाने के लिए कहा था। रवि ने दावा किया कि उसने तीन वाहन एक व्यक्ति सुमित से कुल 10,000 रुपए में खरीदे थे। उसने यह भी कबूल किया कि वह आमतौर पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बोली लगाकर दोपहिया वाहन खरीदता है। उन्हें खोलकर उनके पार्ट्स बेच देता है। इसके अलावा उसने यह भी कबूल किया कि वह कभी-कभी चोरी की गाड़ियां खरीदता था, उन्हें तोड़ता था और उनके पार्ट्स बेच देता था। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यू अशोक नगर, बुराड़ी, केशवपुरम, सीमापुरी, जीटीबी एन्क्लेव, आनंद विहार, कालकाजी और मधु विहार पुलिस स्टेशनों में दर्ज आठ मामले सुलझा लिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story