
x
चोरी का माल
नॉएडा Noida: थाना फेज-2 पुलिस को चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से फैक्ट्री से वायर बंडल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 बंडल तार, चोरी का माल बेचकर प्राप्त 96,640 रुपए तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को थाना फेज-2 पुलिस ने डी ब्लॉक, सेक्टर-80 नोएडा क्षेत्र में अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ सनी और रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 4 जुलाई को एक निजी कंपनी से बड़ी मात्रा में वायर बंडल चोरी किए थे। चोरी के बाद आरोपियों ने कुछ वायर बंडल बाजार में बेच दिए थे, जबकि शेष माल अपने कब्जे में छिपाकर रखा हुआ था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 13 बंडल तार बरामद कर लिए। साथ ही पहले बेचे जा चुके वायर बंडलों से प्राप्त 96,640 रुपए बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद उर्फ सनी (30) वर्तमान में देवली, थाना तिगड़ी, नई दिल्ली में रहता है और मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी रविंद्र सिंह (25) तिगड़ी, नई दिल्ली में रहता है तथा मूल रूप से आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के दनकसा गांव का निवासी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े तो नहीं हैं और उन्होंने पूर्व में भी इस प्रकार की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
Tagsनोएडाथाना फेज-2वायर बंडल चोरीफैक्ट्री चोरीदो आरोपी गिरफ्तारशान मोहम्मदरविंद्र सिंहसेक्टर-80चोरी का खुलासानकदी बरामदअवैध चाकूआर्म्स एक्टनोएडा पुलिसलोकल इंटेलिजेंसचोरी का मालअपराधउत्तर प्रदेश पुलिसफैक्ट्री सुरक्षाक्राइम न्यूजNoida PoliceNoidaPolice Station Phase-2wire bundle theftfactory thefttwo accused arrestedShan MohammadRavindra SinghSector-80theft revealedcash recoveredillegal knifeArms Actlocal intelligencestolen goodscrimeUttar Pradesh Policefactory securitycrime news
Next Story





