भारत

धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार, बोले- पैसा और समृद्धि आएगी

jantaserishta.com
8 Feb 2022 1:29 PM IST
धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार, बोले- पैसा और समृद्धि आएगी
x
पूछताछ जारी।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के बंधे पर धर्म-परिवर्तन के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान विजय विश्वकर्मा व रमेश वर्मा के रूप में हुई है. आरोपियों के कब्जे से बाइबिल की पुस्तकें व साहित्य भी बरामद हुआ है.

हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने बताया, 'हम लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे, जहां एक कमरे में लगभग 50 महिलाओं व पुरूषों को इकट्ठा कर उनका ब्रेनवाश किया जा रहा था, उपस्थित लोगों को समझाया जा रहा था कि यदि आप लोग परमेश्वर को अपनाओगे तो आप लोगों के पास पैसा, समृद्धि आएगी, इसकी सूचना पुलिस को दी गई.' हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है, 'इससे पहले भी जिले में कई जगह धर्म परिवर्तन की खबरें मिलती रहीं हैं, जिनका खुलासा हम लोगों ने किया, यह लोग भोली-भाली जनता को बहकाकर उनका धर्म-परिवर्तन करा रहे हैं.'
कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों की पहचान हो गई है, जिसमें एक विजय विश्वकर्मा सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि दूसरा राजेश वर्मा कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि विजय वर्मा ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है और फादर भी है, इन दोनों आरोपियों के ऊपर धारा 188, 298, 504, 506 धारा तीन महामारी अधिनियम व धारा तीन पांच उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन 1921 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story