भारत
लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार बरामद, 2 तमंचे भी मिले
jantaserishta.com
9 April 2023 4:02 PM IST

x
फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे जिससे किसी को शक ना हो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में लग्जरी गाड़ियों को निशाना बना कर उन्हें चोरी कर बेचने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग दूसरे राज्यों से गाड़ियां चोरी कर अन्य राज्यों में ले जाकर उसे बेचते थे। गाड़ियों को ले जाते वक्त यह गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे जिससे किसी को शक ना हो। यह बदमाश लग्जरी गाड़ियों को ही अपना निशाना बनाते थे ताकि एक बार में ही मोटा मुनाफा कमाया जा सके।
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रवीण त्यागी और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक गाड़ी फॉर्च्यूनर, दो तमंचे, 4 कारतूस जिंदा, 315 बोर व एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुयी है।
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो चोरी की गाड़ियों को कम दाम में एक स्थान से खरीदकर दूरस्थ स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचते हैं तथा गाड़ी को पुलिस से बचाने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर रखते हैं।
8 अप्रैल को भी ये आरोपी थाना सिविल लाईन गुडगांव, हरियाणा क्षेत्र से चोरी फॉर्च्यूनर गाड़ी को बेचने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बिहार जा रहे थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी के आगे नम्बर प्लेट न होने के कारण शक होने पर थाना बीटा-2 पुलिस ने अभियुक्त प्रवीण त्यागी व प्रवीण शर्मा को डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया।
Tagsग्रेटर नोएडालग्जरी गाड़ी चोरीफॉर्च्यूनर कारथाना बीटा-2 पुलिसचोरGreater Noidaluxury car stolenFortuner carpolice station Beta-2thief
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





