भारत

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Jan 2023 5:10 PM GMT
नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
माजुली। जिले के जोरबिल इलाके में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि जिले के जोरबिल सोनापुर इलाके में एक 13 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। गंभीर अवस्था में नाबालिग लड़की को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के परिजनों ने गढ़मुड़ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित मानस भरारी और रातूल भराली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story