
x
कुकर्म के दौरान चिल्लाने की कोशिश की।
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 11 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड़के की हत्या तब कर दी जब उसने कुकर्म के दौरान चिल्लाने की कोशिश की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि रविवार को बाबरी थाना अंतर्गत एक नदी में स्थानीय लोगों ने एक लड़के का शव तैरता देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिक दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकिब उर्फ टीटी और गुफरान को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन राकिब उर्फ टीटी और गुफरान उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने चीखने की कोशिश की, आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को नदी में फेंक दिया। एसपी ने कहा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





