भारत
गायों की हत्या और शवों को जंगल में फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 Sept 2025 2:19 PM IST

x
फैली सनसनी.
कारवार: कर्नाटक पुलिस ने कारवार जिले के भटकल शहर के एक वन क्षेत्र में कथित तौर पर गायों की हत्या करने और उनके शवों को फेंकने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान मोहम्मद समन (19) और मोहम्मद रहीन (20) के रूप में हुई है। दोनों को वन अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। भटकल शहर पुलिस स्टेशन में कर्नाटक गोवध निषेध और संरक्षण अधिनियम, 2020 के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भटकल उपमंडल के वन अधिकारी मारुति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में अधिकारी ने कहा कि 11 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी प्रतिबंधित मुग्दुम कॉलोनी गुड्डे वन क्षेत्र में घुस आए और कथित तौर पर पशु का वध करने के बाद गाय के शव के हिस्से, जिसमें खाल, सींग और हड्डियां शामिल थीं, को वहां फेंक दिया।
शिकायत के आधार पर, भटकल शहर पुलिस ने कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम और संरक्षण अधिनियम, 2020 की धारा 4(12) के साथ-साथ बीएनएस अधिनियम की धारा 329(3) के तहत अपराध दर्ज किया। कारवार के पुलिस अधीक्षक ने मामले को सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की।
राज्य में अधिकारी और नागरिक गौहत्या को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अगस्त में बेंगलुरु सीमा के पास 49 गायों को बचाया गया और बाद में उन्हें एक ‘गोशाला’ में स्थानांतरित कर दिया गया।
जून 2024 में बकरीद के दौरान बेंगलुरु में गौ ज्ञान फाउंडेशन जैसे संगठनों द्वारा समर्थित अभियानों में 100 से अधिक गायों और बैलों को बचाया गया। इसके अलावा, मंगलुरु जिले की कंकनाडी पुलिस ने 13 सितंबर को अडयार से हुई मवेशी चोरी के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





