भारत

बरेली जेल में अतीक के भाई की मदद करने वाले 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 March 2023 2:58 PM IST
बरेली जेल में अतीक के भाई की मदद करने वाले 2 गिरफ्तार
x
बरेली (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के भाई अशरफ और उनके करीबी सहयोगियों के बीच बरेली जिला जेल में अवैध रूप से मुलाकात कराने के आरोप में एक जेल गार्ड और एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक अशरफ वर्तमान में जेल में बंद हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में जेल गार्ड शिवहरि अवस्थी और जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने वाले दयाराम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 3920 रुपये बरामद किए हैं। अशरफ जुलाई 2020 से बरेली जिला जेल में बंद है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि दयाराम अपने टेम्पो से जेल कैंटीन में सब्जी व अन्य सामान सप्लाई करते समय नकदी व अन्य सामान लेकर अशरफ को दे देता था।
एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शिवहरि अवस्थी अपने अधिकारियों के आदेश पर जेल के अंदर निर्धारित क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर सप्ताह में दो या तीन बार एक ही आईडी पर छह-सात लोगों की बैठक करवाता था।
एएसपी ने आगे कहा कि अशरफ और उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के बीच बैठक एक-दो घंटे तक चलती थी और शिकायत के अनुसार अवस्थी इसकी व्यवस्था करने के लिए पैसे लेता था।
वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। अतीक और अशरफ पर हाल ही में हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशरफ के नाम पर 52 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, "हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उमेश पाल को खत्म करने की योजना बरेली जेल में बनी थी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story