भारत

धोखाधड़ी करके एटीएम से पैसे निकालने वाले दो गिरफ्तार, चोरी के 38 एटीएम कार्ड बरामद

jantaserishta.com
30 Sept 2023 5:45 PM IST
धोखाधड़ी करके एटीएम से पैसे निकालने वाले दो गिरफ्तार, चोरी के 38 एटीएम कार्ड बरामद
x
यह खबर आपको सावधान करने वाली है।
नोएडा: अगर आप एटीएम जाते हैं और वहां से पैसे निकालते हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है। एटीएम में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे निकालने वाले कई गिरोह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय हैं। ऐसे ही एक गिरोह को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसा निकालने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 38 चोरी के एटीएम कार्ड, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और ऑटो बरामद किया गया है।
पुलिस ने एफएनजी सर्विस रोड अंडरपास की तरफ चौकी क्षेत्र बहलोलपुर से अभियुक्त सैफ अली और मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह भोले-भाले लोगों के साथ एटीएम में जाकर पैसा निकालने के बहाने धोखाधड़ी करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story