भारत
दर्दनाक हादसा: सेना के दो जवानों की मौत, गहरी खाई में गिरी बेकाबू कार
jantaserishta.com
6 Dec 2025 5:07 PM IST

x
गए थे शादी समारोह में.
मंडी: हिमाचल के मंडी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा दरलोग के पास उस समय हुआ जब दोनों जवान एक निजी कार में सवार होकर कटौला क्षेत्र के बथेरी अपने एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे उनकी किया कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया.
मृतकों की पहचान नितेश शर्मा और महेंद्र कुमार के रूप में हुई है. महेंद्र कुमार जेएंडके राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे, जबकि नितेश भी सेना में तैनात था और एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रहा है. बताया गया कि सेना की ओर से सोलन में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद नितेश घर लौटे थे और दोस्त की शादी अटेंड करने जा रहे थे.
नितेश का परिवार मूल रूप से बलदाड़ा तहसील के बलड़ा का रहने वाला है. उनके पिता सुरेश कुमार साल 1994 में चंबा में सेना की सेवा के दौरान शहीद हुए थे. नितेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. अब परिवार में उनकी माता, पत्नी और दो बच्चे ही रह गए हैं. नितेश के नाना ने बताया कि वह बेहद सरल और परिवार का सहारा था.
घटना की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों सैनिकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पधर थाना पुलिस ने बीएनएस धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





