
x
पुलिस को बड़ी सफलता.
लातेहार: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लातेहार जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय एरिया कमांडरों, दो लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा, को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तार कर लिया।
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में इस संगठन का कमांडर पप्पू लोहरा मारा गया था। सूचना मिली थी कि दो अन्य एरिया कमांडर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में जुटे हैं। इस पर एसडीपीओ (डीएसपी) अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई।
सूचना के मुताबिक, सुनील उरांव अपने गांव के सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ के पास दिखा, जबकि मुकेश लोहरा मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्हेया गांव के आसपास छिपा था। दोनों इलाकों में बुधवार तड़के तीन से चार बजे के बीच एक साथ छापेमारी की गई और पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को दबोच लिया।
एसपी ने बताया कि सुनील उरांव के खिलाफ लातेहार समेत आसपास के थाना क्षेत्रों में सात से अधिक केस दर्ज हैं, जबकि मुकेश लोहरा के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। हालिया पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों भाग निकले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से जेजेएमपी की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और संगठन में अब केवल 4-5 सदस्य बचे हैं।
पिछले छह महीनों में पुलिस ने एनकाउंटर में जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सलियों को ढेर किया है, जबकि कई सक्रिय उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। शेष बचे उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। छापेमारी अभियान में डीएसपी अरविंद कुमार के अलावा मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, लातेहार थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, एसआई विक्रांत उपाध्याय, राहुल कुमार सिन्हा, विकास कुमार, धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





