भारत

ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला, अस्पताल में मौत

jantaserishta.com
28 April 2022 7:00 PM IST
ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला, अस्पताल में मौत
x
पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बच्चे की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और बच्चे को कुत्तों से छुड़वाया. परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के गोलकुंडा के पास की है. यहां मंगलवार देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर अटैक कर दिया. लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर झपट पड़ा और उसे खींच ले गया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चे को छुड़ाकर अस्पताल ले गए.
बच्चे को गहरी चोटें आई थीं और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना आसपास के CCTV फुटेज में कैद हो गई है. इस घटना के बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story