भारत

IAF Jet Crash: एयर फोर्स के 2 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया नया VIDEO

jantaserishta.com
28 Jan 2023 1:00 PM IST
IAF Jet Crash: एयर फोर्स के 2 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया नया VIDEO
x
इन विमानों के पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।
मुरैना /भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के ब्यौरे की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने हादसे पर दुख जताया है। सूत्रों ने बताया कि मुरैना के कोलारस क्षेत्र में वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन विमानों के पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के अंदर कोई था या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट किया और कहा कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story