भारत
मर्चेंट नेवी के अधिकारी के घर डकैती, दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 April 2024 10:03 AM IST

x
बदमाशों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी से भरा एक बैग, दो तमंचे, चार जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में इस्तेमाल ऑटो, पेचकश आदि सामान बरामद हुआ।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पंखिया गिरोह के सदस्य हैं। दो साल इन्होंने थाना बीटा 2 क्षेत्र में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर डकैती डाली थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुड्डू और बाबू के रूप में हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल की रात को चेकिंग के दौरान थाना बीटा-2 पुलिस व बदमाशों के बीच चूहडपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से घायल गुड्डू निवासी शाहजहांपुर और बाबू निवासी खानपुर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी से भरा एक बैग, दो तमंचे, चार जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में इस्तेमाल ऑटो, पेचकश आदि सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि मौके से दो अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए पहले दिन में ऑटो से रैकी करते हैं और रात में घर का ताला/जाली/गेट आदि को तोड़कर अपराध करते हैं।
पंखिया गैंग का सदस्य गुड्डू वर्ष 2022 में थाना बीटा-2 क्षेत्र में नेवी अधिकारी के यहां डकैती के मामले मेें जेल गया था। उसने अपने साथी बाबू व अन्य के साथ मिलकर आठ मार्च को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आई.एफ.एस सोसाइटी के बंद पड़े एक विला में चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों पर 20 से ज्यादा केस पहले से ही दर्ज हैं।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा पुलिसमर्चेंट नेवी अधिकारीडकैतीGreater NoidaGreater Noida PoliceMerchant Navy OfficerRobbery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





