भारत
शव फेंककर फरार हुए...महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 April 2026 12:23 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
मथुरा: महिला की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान निकिता (26) निवासी देवरिया के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात पता चली। इसके बाद थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया था। निकिता के सीडीआर जांच करने पर बृजेश और विकास के नाम सामने आए। इसके बाद से ही दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी थी।
इसी कड़ी में मंगलवार देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी यमुना एक्सप्रेस पर आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने कंजौली घाट पर चेकिंग शुरू की, तभी पुलिस को देखकर दोनों अंडरपास से कच्चे रास्ते पर मुड़ गए। अपने आपको घिरता देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बृजेश और विकास को गोली लगी और घायल होकर गिर पड़े। पुलिस की टीम ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, आठ कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार और वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।
वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है, जो दादरी कस्बे का ही निवासी है और लंबे समय से लूट व छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था।
Tagsमुथरामुथरा न्यूज़मुथरा पुलिसमहिला की हत्यामुठभेड़MuthraMuthra NewsMuthra Policemurder of womanencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





