भारत
दो बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Feb 2026 2:49 PM IST

x
कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने वीजा दिलाने के नाम पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाकर अवैध रूप से रखने और उनसे पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार को एक होटल पर छापा मारकर दो बांग्लादेशियों को बचाया। पुलिस ने मौके से बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के दो नागरिक, राजीव लस्कर और जुनैद मियां, भारत आए थे। वे वैध वीजा के साथ कोलकाता पहुंचे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने भारत से तुर्की जाने की योजना बनाई थी। वीजा प्राप्त करने के प्रयास में, राजीव और जुनैद ने अचिंत्य कुमार पाल नामक एक दलाल से बात की।
जांचकर्ताओं का दावा है कि बांग्लादेशी नागरिक हुमायूं कबीर ने अचिंत्य कुमार पाल को राजीव और जुनैद से मिलवाया था। इसके बाद, वीजा दिलाने के नाम पर दोनों बांग्लादेशियों को बुलाया गया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद फिर उनसे तीन लाख रुपए की मांग की गई। बांग्लादेश के एक बैंक से अपहरणकर्ताओं के खाते में यह रकम ट्रांसफर भी कर दी गई। लेकिन इसके बाद भी और रकम की मांग की गई।
इसी बीच, पुलिस अधिकारियों को गोपनीय सूत्रों के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी मिली। टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने होटल पर छापा मारकर दो बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया। उन्होंने हुमायूं कबीर और अचिंत्य पाल को अवैध रूप से हिरासत में रखने और जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात अदालत में पेश किया गया।
बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पुलिस इस मामले में आगे की जांच के लिए उन्हें हिरासत में लेगी। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस तरह इन लोगों ने इससे पहले भी कोई घटना को अंजाम दिया है या नहीं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।"
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल पुलिसबांग्लादेशी नागरिकWest BengalWest Bengal NewsWest Bengal PoliceBangladeshi Citizens
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





